पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। इधर, सूचना पर कोतवाल चंचल शर्मा मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल दरोगा को पहले एक निजी अस्पताल और वहां से एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दरोगा का दायां पैर फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने घायल सिपाही नरेंद्र का भी मेडिकल कराया है। इधर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल दरोगा का हालचाल जाना। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालकों का नाम चालान में दर्ज है। उनके और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। उनके घरों में दबिशें दी जा रही है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
घटना में घायल दरोगा संदीप पिलख्वाल ने बताया कि जब उन्हें सीज ट्रैक्टर-ट्राली को जबरन ले जाने की सूचना मिली तो वह बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली को ऊपर उठा रखा था, जिसमें भरा रेता सड़क पर गिर रहा था। वहीं, ट्रैक्टर के आगे बाइक सवार एक युवक लोगों को आगे से हटने को कह रहा था। दरोगा के मुताबिक ट्रैक्टर चालक बार-बार ट्रॉली को ऊपर उठाकर ट्रैक्टर को इधर-उधर घुमा रहा था, जिससे वहां कई लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ट्रैक्टर के आगे निकलकर आगे चल