फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्थानीय लोगों के हाथ में खनन

Wed, 18 Sep 2013 08:21 AM IST
अमर उजाला, राजेश एस राठौर, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अब खनन के ठेके स्थानीय लोगों को दिए जाएंगे। इसमें जिले का निवासी ही भाग ले सकेगा।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम के कैचमेंट एरिया से बाहर खनन के पांच हेक्टेयर तक के लाट्स के ठेके स्थानीय लोगों को दिए जाएंगे।

पढ़ें, सदन चलेगा या इस बार भी होगा तमाशा!

यह ठेका जिलाधिकारी के स्तर पर ओपन टेंडर से होगा। पांच हेक्टेयर से ऊपर के खनन के ठेकों को राज्य स्तर पर ओपन टेंडर से दिया जाएगा। जिसमें राज्य के ही किसी जिले का निवासी हिस्सा ले सकेगा। राज्य मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इस पर मुहर लग गई।
विज्ञापन


तय किया गया है कि जीएमवीएन और केएमवीएन को आवंटित क्षेत्र में सरकार या प्रशासन किसी तरह का दखल नहीं देगी। जो लाट्स उनके दायरे से बाहर होंगे, उन्हें ओपन टेंडर के जरिए स्थानीय लोगों या स्थानीय लोगों की रजिस्टर्ड सोसाइटी को दिया जाएगा।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें