फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता में चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, सूखी ठंड से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। चकराता में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि अभी क्षेत्र में बर्फबारी नहीं हुई है लेकिन तापमान में गिरावट के चलते सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शाम ढलते ही ठंड का असर और अधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन


ठंड से बचाव के लिए ग्रामीण अलाव का सहारा ले रहे हैं। बाजारों और गांवों में लोग लकड़ियां जलाकर आग तापते नजर आ रहे हैं। वहीं गर्म कपड़ों का इस्तेमाल भी बढ़ गया है। मौसम में लगातार गिरावट के चलते स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही अब लोग बर्फबारी का इंतजार भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें