फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस से मंत्री जी के लाखों रुपए गायब

Fri, 19 Jul 2013 03:17 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के कार्यालय से लाखों की नगदी चोरी हो जाए और चर्चा न हो, ये बात हजम नहीं होती है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारियां तो कुछ ऐसा ही कह रही हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों राजधानी देहरादून से एक राष्ट्रीय स्तर के प्रभारी के पार्टी कार्यालय से 5 लाख रुपए चोरी होने की खबर है। पार्टी के भीतर सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को भी इस बाबत बताया गया लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

कक्ष को छोडऩे के लिए कहा जाता रहा
इस कार्यालय प्रभारी को पूर्णकालिक कार्यकर्ता होने के नाते एक आवासीय कक्ष मिला था। उसी कक्ष में जमीन बेचने के बाद उन्होंने पांच लाख रुपए रखे। लेकिन बीच में उन्हें इस कक्ष को छोडऩे के लिए कहा जाता रहा। अब इस कक्ष में ऐसे व्यक्ति के रहने की चर्चा है जो कि पार्टी का पदाधिकारी भी नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो कार्यालय प्रभारी ने संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, आरएसएस के क्षेत्रीय व प्रांत प्रचारक के साथ ही प्रदेश प्रभारी को अपनी व्यथा बताई लेकिन किसी ने दिलचस्पी नहीं ली। मामला पुलिस के भी संज्ञान में है लेकिन तहरीर नहीं मिलने पर कार्रवाई अटकी है।

भाजपा नेता नरेंद्रपाल रावत ने मुझसे इस बात की शिकायत की है। अब तहरीर का इंतजार है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- केवल खुराना, एसएसपी देहरादून

पहले तो 27 लाख पर हाथ साफ हुआ था
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दस साल पहले भी 27 लाख रुपए की चोरी हुई थी। कुछ पार्टी नेता भी संदेह के घेरे में थे। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। पार्टी नेता मुकेश महेंद्रा को इस संबंध में जांच अधिकारी भी बनाया गया था। पिछले साल ही दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से करोड़ों की चोरी का मामला अभी तक सुर्खियों में रहा है। इस मामले में संदिग्ध एक पदाधिकारी के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें