फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आयोग ने शुरू किया स्कूलों का सर्वे, नवंबर तक आएगी रिपोर्ट, इस वजह से लिया जा रहा है फीडबैक

Tue, 17 Sep 2024 10:00 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश सरकार ने पहली बार पलायन आयोग को स्कूलों का सर्वे कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें आयोग की ओर से स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती, छात्र-छात्राओं की संख्या, आधारभूत ढांचा व बुनियादी सुविधाओं पर सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलायन आयोग ने शिक्षा में सुधार के लिए प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों का सर्वे शुरू कर दिया है। आयोग नवंबर तक सर्वे रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंप सकती है। आयोग की ओर से अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूली बच्चों से शिक्षा को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में 16 हजार से अधिक सरकारी प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। प्रदेश सरकार ने पहली बार पलायन आयोग को स्कूलों का सर्वे कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें आयोग की ओर से स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती, छात्र-छात्राओं की संख्या, आधारभूत ढांचा व बुनियादी सुविधाओं पर सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

कई स्कूलों में छात्र संख्या लगातार कम हो रही, जबकि कई स्कूल ऐसे भी जहां छात्र संख्या अधिक है। आयोग की टीम सर्वे के लिए सभी जिलों में जाकर डाटा एकत्रित करने के साथ अभिभावकों, शिक्षकों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आफत बनकर टूटा मानसून: उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 200 भूस्खलन जोन, पिथौरागढ़ में हालात ज्यादा गंभीर

पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने कहा, प्रदेश में शिक्षा में और सुधार लाने के लिए सर्वे कराया जा रहा, जिससे प्रदेश सरकार सर्वे रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर भविष्य के लिए शिक्षा योजना बना सके। बताया, नवंबर तक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें