फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बोले, प्रवासी उत्तराखंडियों ने भी किया पीएम मोदी को सपोर्ट, हिस्सेदारी के टूटेंगे रिकॉर्ड

Tue, 21 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अन्य राज्यों में बसे प्रवासी उत्तराखंडियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी तरह से स्पोर्ट किया है। उन्होंने नतीजे आने से तीन दिन पहले यह भी दावा किया कि भाजपा इस बार मत प्रतिशत में हिस्सेदारी के सारे रिकॉर्ड  तोड़ देगी और मोदी भारी बहुमत के साथ फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में देश आर्थिक, विदेश नीति और कूटनीतिक फ्रंट पर देश में नए मुकाम पर पहुंचा है। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रवासियों को लुभावने के लिए अन्य राज्यों में 19 जनसभाएं की थीं।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी जिस भी राजनैतिक दल या संस्था से जुड़े हों, उन्होंने भाजपा का समर्थन किया है। इसका कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। केंद्र और केंद्रीय सेवाओं में कई अहम पदों पर पीएम मोदी के कार्यकाल में उत्तराखंड मूल के अधिकारियों को प्राथमिकता मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम ने पांच वर्ष में गरीबों से किया हर वायदा पूरा किया। गरीबों को केंद्र में रखकर आवास, उज्जवला, आयुष्मान, सौभाग्य, जनधन, किसान सम्मान निधि, स्वच्छता और शौचालय जैसी योजनाएं चलाईं। उन्होंने सेना का मजबूत करने और आधुनिक हथियारों से लैस करने के लिए कई रक्षा सौदे किए। राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी वजह से 23 मई को आने वाले नतीजे 2014 चुनाव के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की अन्य राज्यों में जनसभाएं
मुख्यमंत्री ने सात चरणों में हुए मतदान के दौरान पहले चरण में प्रदेश के भीतर 58 चुनावी जनसभाएं की। इसके बाद उन्होंने हरियाणा में छह, दिल्ली में तीन, महाराष्ट्र में एक, राजस्थान में तीन, हिमाचल में एक, चंडीगढ़ में एक और उत्तरप्रदेश में चार जनसभाएं की हैं। 

बनेगी चिल्लरखाल सड़क
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अपने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश पर चिल्लरखाल सड़क बनने में अड़ंगा लगाने के सवाल पर गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने मंत्री के लगाए जा रहे आरोपों पर कुछ नहीं कहा, लेकिन बोले कि चिल्लरखाल सड़क मार्ग जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण संबंधित सारा मामला उनकी जानकारी में है। किन्हीं तकनीकी कारणों से अभी निर्माण रुका है। वे खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। 

वन अफसरों का विदेश दौरा जायज
वन मंत्री हरक सिंह रावत के आगजनी के सीजन में प्रमुख वन संरक्षक जयराज विदेश दौरे पर जाने से नाराजगी पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का पक्ष लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश दौरे के लिए तुरंत अनुमति नहीं दी जाती, इसके लिए कई महीने पहले आवेदन किया जाता है। वे प्रशिक्षण के लिए दौरे पर गए हैं। इस पर सवाल उठाना उचित नहीं है। विदेश में प्रशिक्षण का समय राज्य या केंद्र नहीं तय करता बल्कि संबंधित राष्ट्र या विदेशी संस्था करती है। 

लगेंगे 177 मैगावाट के सोलर प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश आत्मनिर्भर होने की दिशा में अग्रसर है। दो सौ मैगावाट के ऊधमसिंहनगर में सोलर फ्लोटिंग प्लांट के बाद अब पहाड़ में 177 मेगावाट के प्लांट लगने का रास्ता साफ हो गया है। चीड़ के पत्ते पेरुल को भी बिजली उत्पादन से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में अनुपयोगी 15 लाख मैट्रिक टन पेरुल का इस्तेमाल किया जा सक ता है।  इससे पचास मैगावाट बिजली पैदा होगी। इसके अलावा अन्य ईंधन के तौर पर अन्य उत्पाद भी निर्मित होंगे। सोलर प्लांट और पेरुल प्रदेश में रोजगार को नई दिशा देगा। प्रति मेगावाट दस लोगों को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें