फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही फिर धधकने लगे कुमाऊं के जंगल, आरक्षित वन क्षेत्र में 3 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

Tue, 21 May 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर कुमाऊं के जंगल आग की लपटों से घिरे हुए हैं। सोमवार को गंगोलीहाट, डीडीहाट, बेड़ीनाग, अस्कोट और लोहाघाट केकलीगांव और टनकपुर के कालाझाला के जंगल में आग लग गई। जंगल में पिरूल और बांज के पत्तों में लगी आग तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। पिथौरागढ़ जिले में अब तक आग से 91.20 हेक्टेयर और चंपावत जिले में  91 हेक्टेयर जंगल जल चुका है।

विज्ञापन


गंगोलीहाट के आरक्षित वन क्षेत्र में तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

गर्मी के चलते वनों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार सुबह गंगोलीहाट के सोर कंपार्ट दो आरक्षित वन क्षेत्र में आग लग गई। तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

सीमांत में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अभी तक जिले में आग से 91.20 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। आग से वन विभाग को दो लाख चार हजार नौ सौ रुपये नुकसान का आकलन किया यगा है। रविवार को ही 18 हेक्टेयर वन क्षेत्र धू-धू कर जल गया।
विज्ञापन


वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डीडीहाट, बेड़ीनाग, अस्कोट और गंगोलीहाट के जंगलों में आग लगने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। सोमवार सुबह पांच बजे गंगोलीहाट के सोर कंपार्ट दो में आग लग गई। तीन घंटे तक आग धधकती रही। आठ बजे मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से चारों ओर धुंध छा रही है। 

विज्ञापन

कलीगांव के जंगल में लगी आग, दो हेक्टेयर वन जला

कलीगांव के जंगल में लगी आग से करीब दो हेक्टेयर वन जल गया है। फायरब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिले में आग से अब तक 91 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। रविवार की देर शाम नगर से लगे कलीगांव के जंगल में आग लग गई। सूचना पर फायर यूनिट टीम प्रभारी मोहन सिंह थापा के नेतृत्व में फायर कर्मी मौके में पहुंच गए।

टीम लीडर थापा ने बताया तेज हवा के कारण आग विकराल होती जा रही थी। करीब दो हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया, जिससे जड़ी बूटियां, पेड़ पौधे जल गए। थापा ने बताया कि फायर लाइन खींचकर और अन्य साधनों से आग पर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। फायर कर्मी मुकेश सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार के साथ सरपंच प्रेम सिंह मेहता, वन कर्मी रमेश चंद, दीपक नाथ, संजय गौरव आदि ने आग बुझाने में मदद की। 

कालाझाला के जंगल में धधकी आग, वन विभाग बुझाने में जुटा
सैलानीगोठ गांव के पास एनएचपीसी पावर चैनल (नहर) के पार शारदा रेंज के कालाझाला जंगल में सोमवार सुबह से आग धधकी है। वन विभाग की शारदा रेंज की टीम आग बुझाने में जुटी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इधर, तेज हवा के कारण आग की चिंगारी गांव तक पहुंचने का खतरा बना है। वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट के मुताबिक आग पर काफी हद तक काबू किया जा चुका है, टीम लगातार प्रयास में जुटी है। शारदा नदी और एनएचपीसी पावर चैनल के बीच के इस जंगल में आग की चिंगारी तेज हवा के कारण गांव तक पहुंचने का खतरा है। इससे ग्रामीण भयभीत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें