फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिवार के साथ मसूरी पहुंचे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला, बचपन की यादों को किया ताजा

Mon, 08 Dec 2025 09:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला अपने परिवार के साथ अमेरिका से भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। इस बीच सोमवार को वह मसूरी भी पहुंचे।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला सोमवार को मसूरी पहुंचे। वह अपने बचपन के स्कूल कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी वेवरली स्कूल भी गए और बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने शिक्षकों और बच्चोंं के साथ फोटो खिंचवाए।

सत्या नडेला के साथ उनकी पत्नी अनुपम नडेला और दो बेटियां दिव्या एवं तारा भी साथ थीं। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा, मैनेजर सिस्टर सूजी ने उनका स्वागत किया। सत्या नडेला ने वर्ष 1970-1971 में सीजेएम वेवरली स्कूल से प्राइमरी शिक्षा ग्रहण की थी।

विज्ञापन


स्कूल के सोशल मीडिया इंचार्ज एवं हाउस मास्टर रितेश के भट्टाचार्य ने बताया की मसूरी आने से पहले ही सत्या नडेला की टीम ने उनसे संपर्क किया था और उनके आने की जानकारी दी थी। वह परिवार के साथ अमेरिका से भारत और फिर मसूरी पहुंचे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड...टिहरी के युवक सतीश की मौत की खबर से गांव में शोक, नौकरी करने था गया

बता दें कि सत्या नडेला के पिता बीएन युगांधर 1962 बैच के आईएएस अफसर थे। वह लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में 1988-1993 में निदेशक के पद पर रहे। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर जॉली जॉन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें