फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम ने रोकी एमआई-26 की उड़ान

Sat, 03 Jan 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से होती रिमझिम बारिश के कारण एमआई-26 हेलीकॉप्टर गौचर नहीं पहुंचा। मौसम ठीक होने की स्थिति में आज (शनिवार) हेलीकॉप्टर के गौचर हवाई पट्टी पर लैंडिंग की संभावना है।
विज्ञापन


शुक्रवार प्रात: 9 बजे से शुरू रिमझिम बारिश और कोहरे के कारण वायु सेना का एमआई-26 हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से ही गौचर के लिए उड़ान नहीं भर पाया। इस दौरान गौचर हवाई पट्टी पर रुद्रप्रयाग प्रशासन सहित निम के योगेंद्र राणा टीम सहित मौजूद थे।

एमआई-26 की लैंडिंग को लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन गाजियाबाद के मैनेजर आरके आनंद ने भी विंग कमांडर बाजवा से जानकारी ली। इधर वंग कमांडर बाजवा के हवाले से निम के योगेंद्र राणा ने बताया कि खराब मौसम और विजिबिलिटी कम होने से एमआई-26 ने चंडीगढ़ से टेक ऑफ नहीं किया। मौसम के ठीक होने पर ही उड़ान संभव है।
विज्ञापन


एमआई-26 हेलीकाप्टर को दोपहर 12.30 बजे चंडीगढ़ से टेक ऑफ कर दोपहर एक बजे गौचर हवाई पट्टी पहुंचना था। हेलीकाटर को शनिवार को केदारनाथ में ट्रायल लैंडिंग करनी है। बाद में गौचर हवाई पट्टी से इस हेलीकाप्टर से भारी मशीनों को धाम में पहुंचाया जाएगा, जिससे पुनर्निर्माण कार्य में तेजी आ सके।
विज्ञापन

10, 200 लीटर लेकर रिफ्यूलर पहुंचा गौचर

शुक्रवार प्रात: 8 बजे गाजियाबाद से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का रिफ्यूलर 10 हजार 200 लीटर 80 एफ फ्यूल लेकर गौचर हवाई पट्टी पर पहुंचा। मैनेजर आरके आनंद ने बताया कि 15 जनवरी तक यहां रहेंगे। एमआई-26 हेलीकाप्टर के गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ हेलीपैड तक एक चक्कर में दो हजार लीटर तेल खर्च होगा। डिमांड के हिसाब से गाजियाबाद से तेल की सप्लाई की जाएगी।

हवाई पट्टी पर पहुंची भारी मशीनें
केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य में उपयोग में लाई जाने वाली दो पोकलैंड मशीनें गौचर हवाई पट्टी पर पहुंच गई हैं। डंपर और जेसीबी शनिवार तक पहुंचेगी। शेल्टर बनाने के सामान के साथ बर्फ को हटाने वाली मशीन स्नू ब्लोवर गौचर पहुंच गया है। इन सभी मशीनों को एमआई-26 से केदारनाथ पहुंचाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें