मंगलवार की सुबह केदारनाथ में वायुसेना का हेलिकॉप्टर MI-17 क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी से सामान लेकर केदारनाथ आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह बड़ा हादसा होते बाल-बाल बचा। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर एमआई 17 क्रैश हो गया। सूचना पाकर डीएम भी केदारनाथ पहुंचे।
पायलट और को-पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का कारण नहीं पता लग पाया है।