फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के चार प्रमुख शहरों में चलेगी मेट्रो

Tue, 27 Jan 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की की मदद से उत्तराखंड में भी मेट्रो रेल चलेगी। यह रेल प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में चलाई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए आईआईटी से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


रविवार को यहां पहुंचे मुख्य सचिव ने वैज्ञानिकों के साथ विचार विमर्श कर योजना का खाका खींचा। योजना को मूर्त रूप देने के लिए प्रदेश सरकार संस्थान के साथ सेंटर फॉर अर्बन डिजाइन एंड डवलपमेंट के रूप काम करेगी।

आईआईटी रुड़की के ओपी जैन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव एन रविशंकर ने प्रदेश सरकार के विकास में संस्थान के योगदान की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वैज्ञानिकों की तकनीकी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हरिद्वार कुंभ के मद्देनजर प्रदेश के चार शहरों रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में हाईस्पीड मेट्रो रेल सुविधा विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए संस्थान के वैज्ञानिकों का सहयोग लिया जाएगा।

इससे पूर्व मुख्य सचिव एन रवि शंकर ने संस्थान में छात्रों की सुविधा को देखते हुए बनाए गए मल्टी एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर में छात्रों के खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, व्याख्यान सहित अन्य उच्च स्तरीय सुविधाओं को स्थापित किया गया है।

इस मौके पर संस्थान निदेशक प्रो. प्रदीप्त बनर्जी ने कहा कि संस्थान प्रदेश के विकास में समय-समय पर वैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराता रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से जिस क्षेत्र में तकनीकी मदद मांगी जाएगी।

उसमें पूरी तरह से सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पूर्व मुख्य सचिव इंदु पांडे, उपनिदेशक प्रो. एसपी गुप्ता, प्रो. डीके नौडियाल, प्रो. एसएस जैन, प्रो. एम परेडा सहित संस्थान के सभी डीन एवं प्रोफेसर मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

सस्ती और मानवरहित तकनीकी पर होगा जोर

मुख्य सचिव एन रवि शंकर ने संस्थान से स्मार्ट सिटी के ढांचे में ऐसी तकनीकी पर जोर दिया है जो सस्ती होने के साथ ही पूरी तरह से मानव रहित हो।

यही नहीं हिमालयी क्षेत्र के चलते पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया है। इसके अलावा प्रदेश में ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिहाज से विकास की योजनाएं विकसित किए जाने पर भी चर्चा की गई।

पर्वतीय क्षेत्रों में विकसित होंगे स्मार्ट सिटी
मुख्य सचिव एन रविशंकर ने संस्थान के निदेशक से विचार विमर्श कर योजनाओं का खाका खींचा। इस दौरान मुख्य सचिव ने रुड़की सहित सभी बड़े शहरों के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों पर छोटे-छोटे शहरों को र्स्माट सिटी के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा की।

संस्थान के चार विभाग निभाएंगे भूमिका
फिलहाल प्रदेश सरकार के सेंटर फॉर अर्बन डिजाइन एंड डवलपमेंट के रूप में काम करने वाले संस्थान में विकास योजनाओं का खाका तैयार करने के लिए चार विभागों के वैज्ञानिक मिलकर काम करेंगे। इसमें सिविल डिपार्टमेंट, आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट, कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट एवं इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटर डिपार्टमेंट को शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें