ये है मेट्रो नियो प्रोजेक्ट का स्वरूप
गलियारा लंबाई किमी में स्टेशन
उत्तर-दक्षिण आईएसबीटी से गांधी पार्क 8.5 10
पूर्व-पश्चिम एफआरआई से रायपुर 13.9 15
कुल 22.4 25
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: टिकट को लेकर हेली कंपनी के कर्मचारियों से यात्री ने मारपीट, एक कर्मी का हाथ टूटा
हरिद्वार कॉरिडोर फाइनल होने तक चंडी देवी रोपवे स्थगित
हरिद्वार पुनर्निर्माण गलियारा परियोजना फाइनल होने तक हरकी पैड़ी से चंडी देवी तक रोपवे परियोजना स्थगित रहेगा। यह रोपवे हरकी पैड़ी से चंडी देवी तक बनाया जाना है, लेकिन सरकार हरिद्वार पुनर्निर्माण परियोजना का मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने की तैयारी में है। हितधारकों से चर्चा के बाद मास्टर प्लान तैयार हो जाएगा। चूंकि, इस परियोजना में हरकी पैड़ी का क्षेत्र शामिल है, इसलिए रोपवे प्रोजेक्ट को फिलहाल स्थगित रखा गया है। अलबत्ता प्रोजेक्ट की निविदा की प्रक्रिया का कार्य जारी रहेगा। बोर्ड बैठक में बताया गया कि ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट से नीलकंठ रोपवे परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो जाएगी।
शहर के लिए पीआरटी सिस्टम की डीपीआर भी जल्द
देहरादून शहर के लिए पीआरटी सिस्टम के प्रस्ताव बनाने का कार्य भी प्रगति पर है। इसके लिए जियोटेक्निकल सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और टोपोग्राफिक सर्वे का कार्य चल रहा है। इसी महीने इसकी डीपीआर तैयार होने की संभावना है।