फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वैज्ञानिक तकनीकों से रेशम उत्पादन बढ़ाने के बताए तरीके

Sat, 28 Nov 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहतूत की खेती से लेकर कोया उत्पादन तक दी जानकारी
विज्ञापन


- 50 कृषकों ने लिया प्रशिक्षण, स्वरोजगार और आय बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। शंकरपुर स्थित क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र सहसपुर की ओर से शनिवार को कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 50 कृषकों ने प्रतिभाग किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को रेशम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के साथ ही इसे अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का बेहतर माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप रेशम उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। किसानों को शहतूत की वैज्ञानिक खेती, उन्नत पौध सामग्री, रेशमकीट पालन, रोग एवं कीट प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण कोया उत्पादन के तरीके बताए गए। वैज्ञानिकों ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर सीमित भूमि और संसाधनों में भी उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने दिया तकनीकी मार्गदर्शन

कार्यक्रम का समन्वय वैज्ञानिक-बी एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. साक्षी वैष्णव ने किया। वैज्ञानिक डॉ. अरसा कुमार ई. और वरिष्ठ तकनीकी सहायक रेखा जोशी ने सहयोग दिया। रेशम निदेशालय के निरीक्षक सुनील उपाध्याय और प्रदर्शक पूजा चौहान ने भी किसानों को जानकारी दी। केंद्र के वैज्ञानिकों ने इच्छुक किसानों को नियमित प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें