फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आरसी कटते ही संपत्ति कर जमा करने पहुंचे बकायेदार

Sat, 28 Nov 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- 40 बकायेदारों के खिलाफ जारी की गई वसूली की आरसी, दो ने जमा कराया टैक्स, अन्य पर भी कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। नगर पंचायत की ओर से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी करने का असर दिखने लगा है। 40 बकायेदारों की आरसी काटकर जिलाधिकारी को भेजे जाने के बाद दो ने बकाया टैक्स जमा करा दिया है। वहीं, कार्रवाई के डर से अन्य बकायेदार भी कार्यालय पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनावासीय भवन कर और संपत्ति कर के 40 बकायेदारों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू की है। इन सभी की आरसी जारी कर जिलाधिकारी को भेज दी गई है। अधिशासी अधिकारी आरडी पाठक ने बताया कि आरसी जारी होने के बाद दो बकायेदारों ने अपना बकाया टैक्स जमा करा दिया है। कंपनियों के बकायेदार भी अब कार्यालय पहुंचकर कर टैक्स जमा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शेष बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अन्य बकायेदारों की सूची भी जल्द जिलाधिकारी को भेजकर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से जल्द बकाया कर जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें