फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2018: जरूरतमंदों के लिए यहां ये हैं सेंटा क्लॉज, देते हैं अनोखे उपहार

Tue, 25 Dec 2018 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीपक सिंह नेगी, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
santa clause - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

क्रिसमस का लोग साल भर इंतजार करते हैं। हो भी क्यों न इस दिन सेंटा क्लॉज से सभी को उपहार जो मिलते हैं।

विज्ञापन


कुछ ऐसे लोग भी हैं जो जरूरतमंदों के लिए हमेशा सेंटा के रूप में मौजूद रहते हैं। ये सेंटा लोगों को भोजन, कपड़े, जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराने के साथ ही गरीब बेटियों का सामूहिक रूप से विवाह भी करा रहे हैं। 

बाबूलाल ने 95 बेटियों का किया ‘कन्यादान’
काशीपुर के गढ़वाल सभा निवासी बाबूलाल अब तक 95 गरीब कन्याओं का विवाह करा चुके हैं। 2015 में उन्होंने सामूहिक विवाह का आयोजन शुरू किया। पहले साल चैती परिसर में 21 कन्याओं का विवाह कराया। 2016 में उन्होंने बाल सुंदरी परिणय सेवा संस्था का गठन कर 26 और दिसंबर 2017 में 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। इस वर्ष सात दिसंबर को भी उनकी संस्था की ओर से 25 कन्याओं का विवाह कराया गया। विवाह का सारा खर्च वह खुद वहन करते हैं। 
विज्ञापन

 

ताकि कोई सर्दी में न ठिठुरे

राजपुरा क्षेत्र में सुरेश अधिकारी कपड़ा बैंक, नवाबी रोड पर प्रवीण चंद्र भट्ट खुशियों का बैंक, शेखर चंद्र भट्ट हिम्मतपुर मल्ला में नेकी की दीवार चलाकर गरीबों को कपड़े मुहैया करा रहे हैं। इस काम में मातृ शक्ति भी पीछे नहीं है। हल्द्वानी की शांति जीना और कुसुम दिगारी भी लोगों की मदद कर पूरे साल उनके लिए सेंटा क्लॉज बनी रहती हैं। 

गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने का जुनून
महंगाई के दौर में पांच रुपये में खाना। यह आश्चर्यजनक नहीं बल्कि सच है। लिटिल मिरेकल फाउंडेशन संस्था ने हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल के पास थाल सेवा शुरू की है।

मुहिम से जुड़े दिनेश मानसेरा बताते हैं कि दशहरे के दिन से शुरू हुई इस मुहिम के तहत हर रोज करीब 1000 लोगों को शुद्ध भोजन देने की व्यवस्था की गई है। संस्था का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है। संस्था के पास 280 दिनों तक लोगों को भोजन मुहैया कराने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया को बनाया मदद का जरिया

हल्द्वानी निवासी अमित खोलिया ने नवंबर 2011 में हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 की स्थापना की थी। संस्था के फेसबुक पेज से लोगों को काफी मदद मिल जाती है।

समूह का 15 सदस्यीय पैनल दिव्यांगों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराने, रक्त, गर्म कपड़े, कंबल, जूते आदि उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाता है।

इसी से मिलती जुलती संस्था हल्द्वानी ऑनलाइन के दिनेश ल्योशाली ने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों का जरूरत के समय खून उपलब्ध कराना है। उनके समूह एक हजार से अधिक रक्तदाता जुड़े हैं। वह जरूरतमंदों को आधे घंटे के भीतर रक्त उपलब्ध करा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें