II
I
I
I
Iगोरखाली सुधार सभा की गढ़ी डाकरा शाखा का वार्षिक अधिवेशन रविवार को आयोजित किया गया। अधिवेशन में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में आराध्या क्षेत्री, अर्पिता क्षेत्री, अमिषा थापा, नमन थापा, मिली थापा, नवोदय शाही व तनिष्का शाही शामिल हैं। जबकि नित्या थापा को खेल प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।
I
I
I
Iवहीं, इस मौके पर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर राज बहादुर थापा व बालकृष्ण बराल को वरिष्ठ समाजसेवी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान राजन क्षेत्री, पूजा सुब्बा चंद, प्रभा शाह, कर्नल डीएस खड़का, खड़क सिंह, दीपक कार्की, संजय खत्री, राजेश खत्री, एसएस थापा आदि मौजूद रहे।I