फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरिद्वार की टीम ताइक्वांडो में बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
I15वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

I

Iताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में ताइक्वांडो उत्तराखंड की ओर से 15वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन कर हरिद्वार की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि, देहरादून की टीम दूसरे स्थान पर रही।I
Iसेंट जेवियर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में दून समेत हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालक वर्ग में त्रियक्ष सैनी, आरांश टेलर, सक्षम सेमवाल, प्राक्षित भंडारी, ओम मालियां, दक्ष, तनुष महाजन, मधुर, जीवन सिंह नेगी, अरनब यादव, ध्रुव पाल और एकांश रावत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि, अर्णव गोयल, वेदार्थ, एमए गुप्ता, रोहन, आर्यांश त्यागी, हार्दिक, रुद्र प्रताप व शाश्वत ने रजत, आराधक, अनिरुद्ध, शिवाय सिंह चौहान, आयुष रावत व पार्थ सिंह ने कांस्य जीता।I
विज्ञापन

Iबालिका वर्ग में तपस्वी, सिया यादव, गरिमा नेगी, आद्या शर्मा व विभूति नेगी ने स्वर्ण, ध्रुविका, नव्या व आशी त्यागी ने रजत पदक हासिल किया। कैडेट बालक वर्ग में अक्षित शर्मा, रितिक, ऋषभ, आर्यन, अरमान अहमद, राघव राजपूत, वंश कुमार ने स्वर्ण, आशीष रावत, अथर्व बहुगुणा, नील वर्मा, हर्ष दुबे, शौर्य, जयेश रावत ने रजत और अंश रमोला, देव, अभिनव, अभय तिवारी, ओम व आरुष शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

I
Iवहीं, बालिका वर्ग में दिविका दुआ, प्रत्युषा सिंह, मानवी बहुगुणा, सुहाना, दिशु, सहज, परनीत कौर व सृष्टि पौड़ी ने स्वर्ण, अवनी जखवाल, अनुष्का, तानिया, अनुप्रिया चमोली व निहारिका सेमवाल ने रजत और नंदिनी, साक्षी रावत, यशिका व संतुष्टि ने कांस्य पदक जीता। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिवानी तिवारी, स्वाति सैनी, अमित मल्होत्रा, रविंद्र परमार, शिवम चौहान, अलीशा चौधरी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें