सहसपुर। श्री गुरुराम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने किया। कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. ताहिर हुसैन शामिल हुए।
इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने गढ़वाली और जौनसारी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता जयंत कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने 2020 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा 90 फीसदी से अधिक रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मधु चौहान ने स्कूल की चाहरदीवारी बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, आलोक बिजल्वाण, अल्का, हेमा, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।