फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
दायित्व फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में पांचवें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, समाज सेवा और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों के साथ 270 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएचआई के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहम्मद खालिद ने की। जबकि डॉ. एस. फारूक मुख्य अतिथि रहे। मोहम्मद खालिद ने कहा कि आज के छात्र ही भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। डॉ. एस. फारूक ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे बड़ी कुंजी है और बेटियों की उच्च शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर ट्रैफिक निदेशालय के पुलिस अधीक्षक शाहजहां जावेद खान, पूर्व अपर सचिव मोहम्मद नासिर, वित्त निदेशक डॉ. तंजीम अली, पूर्व विभागाध्यक्ष अयाज अहमद, प्रयाग आईएएस अकादमी के निदेशक आरए खान, देहरादून डिफेंस स्कूल के प्रबंधक आशू अहमद ने भी छात्रों को संबोधित किया।
समारोह में एसडीएम पद पर चयनित फराज मियां, सहायक लेखाकार पद पर चयनित आफरीन, शबीना नाज, जैनब खान, रिजवान अहमद और मोहम्मद शारिक सहित कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें