फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरल रहा स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। 116 केंद्रों पर हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल रहने की वजह से केंद्रों से बाहर निकलते अभ्यर्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन

वहीं, बीते साल की तुलना में इस साल सख्ती अधिक रही और अभ्यर्थियों को पानी की बोतल ले जाने की अनुमति भी नहीं दी गई। अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित था और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के दायरे में थे। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और अभ्यर्थियों को पानी की बोतल समेत कई सामान्य वस्तुएं भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

पेपर आसान था और समय प्रबंधन सही रहा। अगर कटऑफ अधिक भी जाती है तो अच्छे अंकों की उम्मीद है। सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्न सीधे थे जिससे पेपर हल करने में आसानी हुई। - मुकेश बहुखंडी
विज्ञापन


- इस बार जांच प्रक्रिया काफी कड़ी थी जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं रही। पेपर सरल होने से प्रतियोगिता बढ़ सकती है और कटऑफ ऊंची जा सकती है। - वीरेंद्र

- हिंदी और रीजनिंग सेक्शन काफी आसान रहा। जबकि, अंग्रेजी का स्तर मध्यम था। कुल मिलाकर पेपर बैलेंस्ड था। सख्ती के चलते परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। - रितेश
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें