फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छछरोली हरियाणा में नहर से मिला व्यापारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। शक्ति नहर में लापता चल रहे पांवटा साहिब के व्यापारी का शव शुक्रवार को छछरोली हरियाणा के पास नहर से बरामद हो गया। परिजनों ने हरियाणा पहुंच शव की शिनाख्त कर ली। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मालूम हो कि बीते मंगलवार को दून-पांवटा हाईवे पर बाईपास (मटक माजरी) तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार शक्ति नहर में जा समाई थी। बुधवार को पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कार को बाहर निकाल लिया था। जांच के दौरान कार बांगरन पांवटा साहिब निवासी गुरपाल सिंह की निकली थी। पूछताछ में परिजनों ने बताया था कि गुरपाल मंगलवार की दोपहर अकेले ही कार में घर से निकले थे। जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि गुरपाल का शव छछरोली हरियाणा में नहर किनारे से मिला है। जिस पर मौके पर पहुंच परिजनों ने शव को बरामद किया। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं शक्ति नहर में लापता हुई छात्रा का चौथे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने उसकी तलाश में सर्च ऑपेशन भी चलाया। शाम ढलने पर ऑपरेशन को रोक दिया गया। बीते मंगलवार को छात्रा ने डाकपत्थर स्थित तिराहे के पास से शक्ति नहर में छलांग लगा दी थी। वह मूल रूप से सीतापुर यूपी की रहने वाली है और यहां पर अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें