फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के अर्दली की पत्नी से सरेआम ठगी

Thu, 09 Mar 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिलाधिकारी के अर्दली की पत्नी बृहस्पतिवार को तहसील चौक पर ठगी का शिकार हो गई। बातों में उलझी महिला ने अपने हाथों से गले से मंगल सूत्र और कानों से कुंडल निकालकर थमा दिए। काफी देर बाद वह समझ पाई कि क्या हुआ। आंखों में मोतिया बिंद होने का बहाना कर संपर्क में आए दो जालसाजों ने कष्टों के भंवरजाल में फंसाकर महिला को ठग लिया। 
विज्ञापन


शहर के केदारपुरम निवासी रामभज जिलाधिकारी का अर्दली है। बृहस्पतिवार को रामभज की पत्नी मिथलेश बृहस्पतिवार को सिटी बस में सवार होकर तहसील चौक पर पहुंची थी। इसी बीच टैंपू से उतरकर आए एक व्यक्ति ने कहा कि उसके आंखों में मोतिया बिंद है। आसपास कोई डाक्टर है क्या। मिथलेश ने पास में अस्पताल होने की बात कही। तभी उसका दूसरा साथी भी आ गया। 

दोनों खुद को वृंदावन का बताते हुए महिला को अंधविश्वास के जाल में फंसा लिया। महिला ने उनके कहने पर अपने हाथों से ही सोने के कुंडल और मंगल सूत्र उतारकर दे दिए। जेवर लेकर दोनों ठग फुर्र हो गए। जेवर देने के कुछ देर बात तक वह गुमसुम खड़ी रही। जब ठगी का अहसास हुआ तो महिला ने शोर मचाने के बजाए अपने पति को फोन कर यह जानकारी दी, तब जाकर पुलिस तक सूचना आई। एसपी सिटी अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। महिला चीता मोबाइल ने महिला से बातकर उनके हुलियों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ठगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें