I
I
I
I- प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटमI
स्थानीय ग्रामीणों ने माख्टी-पोखरी-मरोग खेड़ा मोटरमार्ग की मरम्मत के लिए शनिवार को डीएम को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि 40 गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला मोटरमार्ग खस्ताहाल है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने 15 दिन के भीतर मोटरमार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 30 साल पहले माख्टी-पोखरी मरोग खेड़ा मोटरमार्ग का निर्माण कार्य किया गया था। बताया कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मोटरमार्ग का दोबारा निर्माण किया गया, लेकिन घटिया सामग्री के प्रयोग से मार्ग फिर पुरानी स्थिति में पहुंच गया है। बताया कि पीएमजेएसवाई कार्यालय कालसी को कई बार इसके बारे में बताया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान डागुरा मिजान दास, प्रधान दोहा महावीर सिंह, संजीव चौहान, श्याम सिंह, रविंद्र चौहान, सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, अमर सिंह, सुभाष आदि शामिल हैं।