फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता-राम संवाद और मेघनाद, कुंभकरण का वध

विज्ञापन
सरस्वती कला मंच के तत्वावधान में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। क्षेत्र की रामलीलाओं में राम-रावण युद्ध अपने पूरे चरम पर पहुंच गया है। श्रीरामलीला समिति की ओर से डाकपत्थर नेहरू बाजार में चल रही रामलीला में राम-रावण युद्ध में लंकाधिपति का पुत्र मेधनाद मृत्यु को प्राप्त हुआ तो भाई कुंभकरण भी भगवान राम के हाथों मारा गया। इससे पहले रामलीला में रावण-सीता संवाद और अहिरावण वध का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन

यहां पहले दृश्य में दिखाया गया कि संजीवनी पाकर लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त हो जाती है। युद्ध में खुद को हारता देख रावण मैदान में कुंभकरण को भेजने का निर्णय लेता है। ढोल-नगाड़ों की ध्वनी के बीच कुंभकरण को उठाया जाता है। वह भोजन करता है। जिसके बाद रावण उसे युद्ध का पूरा हाल सुनाता है। कुंभकरण भी रावण को राम की शरण में जाने के लिए कहता है। जिस पर रावण क्रोधित हो जाता है बाद में भाई आज्ञा को मान कर कुंभकरण युद्ध मैदान में चला जाता है। जहां वह वानर सेना को कुचलने लगता है। जिसके बाद में राम और कुंभकरण के बीच युद्ध होता है और वह कुंभकरण का संहार कर देते हैं। इसके बाद युद्ध में मेघनाथ और अहिरावण भी मारे जाते हैं। इसी के साथ पर्दा गिर जाता है। इस अवसर पर प्रदीप बंसल, मनोहर राणा, संजय सिंह, पंकज नैथानी, राजेश रावत, मुकेश भट्ट, जगदीश जोशी, एसएस पुंडीर, डीआर नौटियाल, खेम सिंह नेगी, सुशील बहुगुणा, विनोद उनियाल, मस्तराम उनियाल, मायाराम ढौंढियाल, चंद्रपाल सक्सेना आदि मौजूद रहे। वहीं सरस्वती कला मंच की ओर से चल रही रामलीला में कुंभकरण और मेघनाथ वध का मंचन किया गया। इस मौके पर विनित रोहिला, विकास शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल, भरत कालड़ा, रविंद्र सैनी, डॉ. सियाराम पटेल, डॉ. रणजीत, प्रदीप ठाकुर, संजय धीमान, राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं नवयुवक रामलीला समिति के बैनर तले चल रही रामलीला में सेतुबंध, रामेश्वर दर्शन, रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। इस मौके पर नीरज चौहान, पवन शर्मा, जलज मिश्रा, संदीप भटनागर, आसित सक्सेना, कृष्ण कुमार, मनीराम शर्मा, मनोज सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, विशाल राजपूत, इंद्रजीत, वीर सिंह शाही, ज्ञानेश्वर अधिकारी, आलोक मिम्त्तल, राजकुमार धीमान, अशोक, रिंकू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें