फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ मंदिर पर दिल्ली में मंथन

Sat, 20 Jul 2013 11:24 AM IST
प्रवेश कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर के पुनरुद्धार को दिल्ली में मंथन चल रहा है। इसके लिए दून से भी अधिकारी गए हैं। आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) की हालिया केदारघाटी के दौरे पर आई टीम ने भी अपनी रिपोर्ट महानिदेशक को सौंपी है। दून सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् ने भी अपने सुझाव रखे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें

सबसे पहली दिक्कत इस राह में जो खड़ी है वह मंदिर तक एप्रोच रोड की है। दूसरे मंदिर के आस-पास फैला मलबा हटाए बगैर यह कार्य नहीं हो सकता, जबकि ग्लेशियल मलबा होने की वजह से इसे यूं ही छेड़ा जाना भी खतरे से खाली नहीं बताया जा रहा। जीएसआई को इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देनी है, लेकिन अभी वह इसका स्थलीय निरीक्षण नहीं कर पाया है।

प्राचीनता का हवाला दिया
उधर, रुद्रप्रयाग जनपद स्थित कालीमठ मंदिर की मूर्तियां बचाने के लिए अधीक्षण पुरातत्वविद् अतुल भार्गव की ओर से वहां के डीएम को खत लिखा गया है। इसमें मूर्तियों की प्राचीनता का हवाला देते हुए इनके संरक्षण की बात कही गई है। गौरतलब है कि मंदिर में स्थापित देवी की मूर्तियां नौवीं और 10वीं शताब्दी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें