फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समूहों और किसानों को बांटे गए मध्यकालीन ऋण

विज्ञापन
महिला स्वयं सहायता समूहों को चैक वितरित करते विधायक मुन्ना सिंह चौहान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पं. दीनदयाल सहकारी किसान कल्याण योजना के तहत महिला समूहों और किसानों को मध्यकालीन ऋण का वितरण किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समितियों और जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से पांच लाख रुपये का ऋण प्रदान कर रही है जबकि, किसानों को एक लाख रुपये तक का ऋण बिना किसी ब्याज के दिया जा रहा है। किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति हरबर्टपुर, विकासनगर और होरावाला काश्तकारों से मक्का का उत्पादन करवा रही है, जिसे समिति खुद साइलेज तैयार करने के लिए खरीदती है।
कार्यक्रम के दौरान परमार्थ स्वयं सहायता समूह, नंदनी स्वयं सहायता समूह, सरस्वती स्वयं सहायता समूह, श्री स्वयं सहायता समूह, दिशा स्वयं सहायता समूह, जनशक्ति स्वयं सहायता समूह, अम्बिका स्वयं सहायता समूह, खुशी स्वयं सहायता समूह, भोजवाला निवासी वीरेंद्र सिंह, कटापत्थर निवासी फतेह आलम, जीवनगढ़ निवासी रुपेंद्र सिंह, दिलशाद, ,भोजावाला अर्जुन सिंह कटापथर फतेह आलम जीवन गढ़ रूपेंद्र सिंह को ऋण के चेकबांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह, बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति हरबर्टपुर के चेयरमैन संदीप त्यागी, वाइस चेयरमैन जितेंद्र कुमार, समाज सेवी मुकेश शर्मा, दिनेश कुमार, नरेंद्र पाल सैनी, बाबूराम राठौर, भाव सिंह तोमर, प्रियंका देवी, मुकेश गोयल, राधेश्याम, सीता रानी, शमून अहमद, संजय कुमार, राहुल शर्मा, शुभम धीमान, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें