- औषधि वितरकों की बैठक में निरीक्षक ने दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। नगर स्थित होटल में केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन समिति विकासनगर की अर्द्धवार्षिक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर औषधि निरीक्षक मानवेंद्र सिंह राणा ने मेडिकल स्टोर संचालकों को दुकानों में नियमानुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अब हर महीने प्रत्येक मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी।
बैठक में कहा दुकानों में साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और दवाओं को उचित तापमान पर रखना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया उत्तराखंड सरकार के नए आदेशानुसार अब हर माह सभी मेडिकल स्टोर की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में दवा विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा जिनका, अधिकारियों ने समाधान सुझाया।
इस अवसर पर औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी ने कहा दवाओं का व्यवसाय सीधे तौर पर मानव जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जैन, मित्तर लाल सैनी, आशीष जैन, अमित सोनी, विजय जायसवाल, पवनेश सैनी, वसीम, अंकुश भारद्वाज और नोमान आदि मौजूद रहे।