फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पीजी की कटऑफ गिरी, मेडिकल पीजी दाखिलों का केवल मॉपअप राउंड बचा

Fri, 10 May 2019 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

प्रदेश में मेडिकल पीजी दाखिलों के लिए आयोजित हुई नीट पीजी प्रवेश परीक्षा की कटऑफ गिरा दी गई है। प्रदेश में खाली पड़ी पीजी सीटों पर दाखिले के लिए अब केवल मॉपअप राउंड बचा हुआ है।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि प्रदेश में मॉपअप राउंड के लिए पीजी की सीटें बची हुई हैं। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 10, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में चार, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 20, हिमालयन मेडिकल कॉलेज में 29, सीमा डेंटल कॉलेज में सात सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों पर अब नई कटऑफ के हिसाब से शामिल छात्रों को साथ लेकर मॉपअप राउंड की काउंसिलिंग कराई जाएगी। 

किसकी कटऑफ कितनी गिरी
सामान्य की कटऑफ 340 अंकों से गिरकर 313 अंक रह गई है। एससी, एसटी, ओबीसी की कटऑफ 295 अंकों से गिरकर 270 अंकों पर आ गई है। दिव्यांग श्रेणी की कटऑफ 317 से घटकर 291 पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें