सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क करेगा संचालन
वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना को क्रियान्वित करने के लिए सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क को एजेंसी बनाया गया है। वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन भारत के 10 महत्वपूर्ण कन्सोर्शिया को मिलाकर बनाया गया है।
क्या है वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन
केंद्र सरकार की वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना से हजारों सरकारी विवि, कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट के माध्यम से करोड़ों छात्र, शिक्षक और शोधार्थियों को लाखों रुपये की जनरल को निशुल्क उपलब्ध कराना है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: पहली बार 11 में से दो नगर निगम में होंगे ओबीसी मेयर, आयोग की रिपोर्ट में सिफारिश
इस योजना की मदद से दुनियाभर की जनरल्स का एक्सेस करने के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने से बचा जा सकता है, जिससे छात्रों के अतिरिक्त खर्च को कम किया जा सकेगा। योजना के तहत 13 हजार जनरल एक जनवरी से निशुल्क उपलब्ध होंगे। यह जनरल दुनिया के 30 महत्वपूर्ण प्रकाशन से प्रकाशित हैं। देश के 6380 संस्थानों के छात्रों को इसका फायदा मिलेगा।