फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: घोषित हुआ परीक्षा परिणाम, चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिले 142 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर

Tue, 18 Nov 2025 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें एनेस्थीसिया संकाय में 16 असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा शिक्षा विभाग को 142 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जल्द चयनित विशेषज्ञ डॉक्टरों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकायों में तैनाती दी जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की स्थायी नियुक्ति के लिए चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को 439 पदों प्रस्ताव भेजा गया था। चयन बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें एनेस्थीसिया संकाय में 16 असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन हुआ है।

इसी प्रकार एनाटॉमी, पीडियाट्रिक्स व बॉयोकेमेस्ट्री में सात-सात, ब्लड बैंक, रेडियोथेरेपी व डर्मेटोलॉजी में तीन-तीन, कम्युनिटी मेडिसिन व पैथोलॉजी 12-12, डेंटिस्ट्री दो, इमरजेंसी व फॉरेंसिक मेडिसिन एक-एक, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पीरेट्री मेडिसिन व फार्माकोलॉजी पांच-पांच, माइक्रोबॉयोलॉजी व आर्थोपीडिक्स नौ-नौ, गायनी में आठ, ऑप्थैल्मोलॉजी चार, ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉजी, साइकेट्री व फिजियोलॉजी संकाय में छह-छह असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन हुआ है।
विज्ञापन


Haridwar: बच्चों को बांटे गए एक्सपायरी डेट के चिप्स, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण के दौरान सामने आया मामला

इन सभी चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को शीघ्र ही प्रदेशभर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रथम तैनाती दी जाएगी। इनकी नियुक्ति से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण व प्रशिक्षण कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी, जिसका फायदा मेडिकल छात्र-छात्राओं को मिलेगी ही साथ ही संबद्ध अस्पतालों में उपचार को आये मरीजों को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों को मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति दी जाएगी। स्थायी फैकल्टी मिलने से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोधात्मक कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी, जिसका फायदा मेडिकल छात्र-छात्राओं को मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें