बिपिन चंद्र त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मेकेनिकल इंजीनियरिंग में तृतीय वर्ष का छात्र था।
सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का ऐसा सच लिखा की उसके माता पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।
छात्र ने सुसाइड नोट में छात्र ने पढ़ाई का दबाव सहन नहीं हो पाने की बात लिखी है। सूचना के बाद पहुंची मृतक की माता और परिजनों ने वहां हंगामा काट दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
बाथरूम में टाई के सहारे झूलता दिखा शव
amit kumar
यूपी के रामपुर नगरिया खत्ता निवासी 21 वर्षीय अमित कुमार गंगवार पुत्र अर्जुन सिंह यहां बीटीकेआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तृतीय वर्ष का छात्र था। कॉलेज परिसर में वह विद्यांचल छात्रावास में रहता था।
बुधवार को सुबह छह बजे अमित का शव बाथरूम में टाई के सहारे झूलता दिखा तो पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की डायरी से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने पढ़ाई का दबाव सहन नहीं होने की बात लिखी है।
बताया गया है कि अमित मंगलवार को कॉलेज भी नहीं गया था और रात्रि में उसने खाना भी नहीं खाया। सूचना पर दोपहर बाद मृतक की माता कमलेश कुमारी, पिता अर्जुन सिंह गंगवार, चाचा सतीश कुमार और छोटा भाई सुनील कुमार पहुंचे।
शव देखकर बार-बार बेहोश होती रही मां
- फोटो : demo pic
शव देखकर मां बार-बार बेहोश होती रही। परिजनों ने चीख पुकार के बीच परिसर में हंगामा काट दिया, जिन्हें बमुश्किल शांत कराया गया।
इधर रानीखेत राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डा. केके पांडेय और डा. डीएस नेगी ने बताया कि शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। संभवत: दम घुटने से मौत हुई है। अलबत्ता विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
गरीब परिवार का था छात्र
मृतक छात्र अमित कुमार गरीब परिवार का छात्र था। उसके पिता टैंपो चालक हैं, जबकि माता भी घरेलू कार्य कर किसी तरह गुजर बसर कर रहे थे। छोटा भाई सुनील भी फार्मेसी कर रहा है। जवान पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।