फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Me Too में फंसे बीजेपी नेता संजय कुमार की बढ़ेंगी मुश्किलें, पीड़िता ने एसएसपी को भेजी तहरीर 

Mon, 12 Nov 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एसएसपी निवेदिता कुकरेती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मीटू प्रकरण में भाजपा प्रदेश महामंत्री पद से हटाए गए संजय कुमार पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए शनिवार को ई-मेल से एसएसपी को तहरीर भेजी है।

विज्ञापन


तहरीर में संजय कुमार के अलावा भाजपा से जुड़े एक दंपति पर भी आरोप लगाए गए हैं। एसएसपी ने तहरीर आने की बात संज्ञान में होने से इनकार किया है। भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ मोबाइल पर अश्लील सामग्री भेजने के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को शिकायत के बाद भी संजय कुमार व अन्य के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने ‘अमर उजाला’ कार्यालय आकर अपनी पीड़ा बताई थी। पीड़ित ने यौन उत्पीड़न संबंधी साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। 

विज्ञापन

मीटू का यह मामला ‘अमर उजाला’ की सुर्खियां बना तो भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दो दिन पहले मीडिया को बुलाकर संजय कुमार को प्रदेश संगठन मंत्री पद से हटाने की घोषणा की।

पीड़ित महिला ने शनिवार को संजय कुमार व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को ई-मेल के माध्यम से एसएसपी को तहरीर भेजी है। ई-मेल पर भेजी गई तहरीर की कॉपी ‘अमर उजाला’ समेत कुछ अन्य मीडिया हाउस को भी भेजी गई है।

तहरीर में पीड़िता ने आजीवन सहयोग निधि के डेटा एंट्री के दौरान हुए संजय कुमार के संपर्क और उसके बाद उनकी पूरी शर्मनाक करतूत का उल्लेख किया है। अश्लील बातों से लेकर उनकी कॉल रिकार्ड का भी तहरीर में जिक्र है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि पार्टी पदाधिकारियों ने तमाम प्रमाण उपलब्ध कराने के बाद भी उन्हें ही आतंकित किया। तहरीर में एक भाजपा नेत्री और उसके पति द्वारा मोबाइल छीनने की घटना को लेकर चार अक्तूबर को धारा चौकी में तहरीर देने की बात भी कही है। पीड़िता ने जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

पुलिस कई बार पीड़ित से बात करने का प्रयास कर चुकी है, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो पाईं। जिले से बाहर होने के कारण मुझे ई-मेल पर तहरीर आने की जानकारी नहीं है। रविवार को ही इस बारे में कुछ बता पाऊंगी। यदि पीड़िता की तरफ से तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
-निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें