फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी के हिसाब से नहीं चलेगी उत्तराखंड पुलिस, नए कोर्स में इन विषयों पर रहेगा फोकस

Mon, 12 Nov 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ट्रेनिंग का जल्द नया पाठ्यक्रम तैयार होगा, जिसमें योग के अलावा आपदा प्रबंधन कोर्स पर खास फोकस रहेगा। नए साल से कोर्स को लागू करने का प्लान है। प्रदेश में अब तक यूपी के कोर्स के हिसाब से पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाती रही है।

विज्ञापन


पीटीसी नरेंद्र नगर में पहली बार उत्तर प्रदेश के सवा तीन सौ के करीब प्रशिक्षु ट्रेनिंग ले रहे हैं। राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड पुलिस की अधिकांश कार्रवाई यूपी के  समय के नियम कायदों के आधार पर हुई है। 18 वर्ष बाद अब जाकर पुलिस की नियमावली तैयार हुई है।

आचार संहिता हटने के बाद पुलिस नियमावली के हिसाब से कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, उप निरीक्षक और निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी तरह पीटीसी नरेंद्र नगर में यूपी के कोर्स के हिसाब से पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण एपी अंशुमन ने प्रशिक्षण कर नया पाठ्यक्रम तैयार कराने का निर्णय लिया है, ताकि उत्तराखंड की भौगोलिक और सामाजिक स्थिति के हिसाब से पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा सके।

प्रशिक्षण के नए पाठ्यक्रम में योग और आपदा प्रबंधन पर खास जोर रहेगा, ताकि विषम परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों को किसी तरह की दिक्कत न आए। पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण में तनाव मुक्त रहने के गुर भी बताए जाएंगे। आईजी अंशुमन ने बताया कि इस साल के अंत तक पुलिस ट्रेनिंग का नया पाठ्यक्रम तैयार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें