विवेचना से नाराज पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। पीड़िता ने शनिवार को
अमर उजाला को फोन कर दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में जल्द सुनवाई शुरू होगी।
यह था मामला
भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने नवंबर-2018 में प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। पीड़िता ने पहले संजय कुमार पर अश्लील मेसेज भेजने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
इस मामले को अमर उजाला ने ब्रेक किया था। मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद भाजपा को संजय कुमार को संगठन मंत्री पद से हटाना पड़ा। एएसपी की जांच के बाद पांच जनवरी को इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी।