फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीडीए ने सील किया अवैध निर्माण

Sat, 24 Aug 2013 02:51 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में एमडीडीए ने 13 अवैध दुकानों और एक मकान को सील कर दिए। बिना मानचित्र पास कराए ही इसका निर्माण कराया गया था, जिसको लेकर स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायत की जा रही थी।
विज्ञापन


पूरे प्रकरण की सुनवाई के बाद एमडीडीए की ओर से उक्त कार्रवाई की गई।

मोथरोवाला रोड पर रमेश कुमार ने तीन अवैध दुकानें बनाई थी। इस मार्ग के शिवकुंज कॉलोनी में अफजल ने चार अवैध दुकानों का निर्माण किया था।

हरिद्वार बाईपास रोड के आजाद कॉलोनी में इकबाल ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए छह दुकानों का निर्माण किया था, जबकि बंजारावाला माफी में एक अन्य व्यक्ति ने एमडीडीए से नक्शा स्वीकृत कराए बिना ही मकान बना लिया था। इसको लेकर स्थानीय लोगों की ओर से शिकायतें की जा रही थी।

इसके बाद एमडीडीए की ओर से सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक अभियंता आनंद राम, सुनील परासर, अवर अभियंता पीपी सिंह, विनीत रस्तोगी, उमापति भट्ट सहित पुलिस फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन


जारी किया कारण बताओ नोटिस
सहारनपुर रोड पर एक लॉज के मानचित्र पर होटल का संचालन किया जा रहा है। पहले यह होटल आवासीय मानचित्र के आधार पर खड़ा कर दिया गया था। लगातार हो रही शिकायतों के बाद पूरे प्रकरण की जांच एमडीडीए की ओर से कराई गई है। इसके बाद होटल मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें