फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरिद्वार बाईपास पर बनेंगे एमडीडीए फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) हरिद्वार बाईपास पर सभी आय वर्ग के लिए फ्लैट बनाएगा। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी के लिए बनने वाली इस परियोजना के लिए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एमडीडीए मुख्यालय में उपाध्यक्ष मंगलवार को मौजूदा और भविष्य की परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निम्न आय वर्ग के लोगों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एमडीडीए क्षेत्र के अंतर्गत संचालित आवासीय, वाणिज्यिक, पुनर्विकास, पार्किंग और हरित परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष ने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण को निर्धारित अवधि में पूरा करना है। इसमें ध्यान इस का भी रखा जाए कि प्राधिकरण पर रेरा की कोई पैनल्टी न लगे। उपाध्यक्ष ने धौलास आवासीय परियोजना की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए इसे प्राथमिकता पर पूर्ण कराते हुए कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरों के सुनियोजित विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि सभी विकास परियोजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हों। आवासीय योजनाओं में विशेष रूप से ईडब्ल्यूएस और निम्न आय वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि हर जरूरतमंद का अपने घर का सपना साकार हो सके। बता दें कि एमडीडीए देहरादून के आसपास कई क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाएं चलाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें