फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो और काउंटर बढ़ेंगे, सभी पर सामान्य तरीके से भी बनेंगे पर्चे

विज्ञापन
दून अस्पताल का न्यू ओपीडी भवन के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी लाइन।-संवाद
विज्ञापन
दून अस्पताल में पंजीकरण के लिए दो और काउंटर बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा सभी काउंटरों पर आभा से पंजीकरण के साथ ही सामान्य तरीके से (पुरानी व्यवस्था के तहत) पर्चे बन सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह निर्णय तब लिया गया है जब नई व्यवस्था से मरीजों को परेशानी हो रही थी। मरीजों की इस परेशानी को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

इससे पहले अस्पताल की ओर से एक काउंटर सिर्फ सामान्य तरीके से पर्चा बनाने के लिए तय किया गया था। साथ ही आठ स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी मरीजों की सहायता के लिए नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से करीब एक सप्ताह पूर्व आभा आईडी से पंजीकरण की व्यवस्था को अनिवार्य किया गया था। इसके बाद जिन मरीजों के पास मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड या स्मार्ट फोन नहीं था, उन्हें खासी दिक्कतें आ रही थीं। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने मरीजों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद व्यवस्था में मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ढील दी गई है। जहां सामान्य तरीके से पर्चा बनाने के लिए एक काउंटर को समर्पित किया गया था, वहीं अब हर काउंटर पर मरीज आभा आईडी के साथ ही पुरानी व्यवस्था के तहत पर्चे बनवा सकेंगे। साथ ही अब काउंटर की संख्या आठ से बढ़ाकर 10 की जाएगी।
विज्ञापन


मरीजों को आभा से पंजीकरण में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सभी काउंटरों पर सामान्य तरीके से भी पर्चे बनाए जाएंगे। साथ ही दो अतिरिक्त काउंटर भी खोले जाएंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज से कर्मचारी मांगे गए हैं। - डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पतालI
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें