फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमडीडीए ने पार्षद और पूर्व प्रधान के खिलाफ थाने में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। प्राधिकरण ने इस संबंध में कोतवाली डोईवाला में दो पार्षद समेत पूर्व प्रधान के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन

कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।प्राधिकरण की ओर से लिखे पत्र में बताया गया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई अलग-अलग शहर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती दो नवंबर को बालावाला क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पूर्व प्रधान राहुल पंवार अपने सहयोगियों पार्षद प्रशांत खरोला व रविंद्र गुसाईं और कई अज्ञात व्यक्तियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने प्राधिकरण की टीम के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। साथ ही सीलिंग की कार्रवाई को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। इसके चलते अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। प्राधिकरण ने पुलिस से भविष्य में इस तरह की कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें