शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते एमडीडीए कर्मी... विभागीय
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान बहल चौक पर कार्रवाई की। टीम देहरादून के बहल चौक पहुंची वहां पर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से सीढ़ियों का निर्माण किया गया था।
इससे पैदल चलने वालों को असुविधा हो रही थी और यातायात प्रभावित हो रहा था। प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से निर्मित सीढ़ियों को तोड़ दिया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। प्राधिकरण की ओर से नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं रखा जाएगा। संवाद