फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एमडीडीए ने पांच से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की ध्वस्त

Tue, 27 Oct 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- भीमावाला और शक्ति कैनाल के समीप की गई कार्रवाई, बिना स्वीकृति विकसित किए जा रहे थे भूखंड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को विकासनगर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी। प्राधिकरण की टीम ने भीमावाला और डॉक्टरगंज में शक्ति कैनाल के समीप बिना स्वीकृति विकसित किए जा रहे भूखंडों पर कार्रवाई की।

प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, भीमावाला में छोटी कैनाल रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे संजय चौहान एवं अन्य की ओर से करीब पांच बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति नहीं लिए जाने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, डॉक्टरगंज में पुल संख्या एक और दो के मध्य शक्ति कैनाल के समीप आशु उनियाल, हर्ष रावत एवं अन्य की ओर से करीब पांच बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत रूप से विकसित किए जा रहे भूखंडों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन


एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नियोजन के नियमों का उल्लंघन कर भूखंड विकसित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से भी अपील है कि भूमि खरीदने से पहले संबंधित प्राधिकरण से नक्शे और लेआउट की स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें