फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Rishikesh: एमबीबीएस के छात्र ने छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Sat, 28 May 2022 04:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गंगानगर निवासी एमबीबीएस रजत मुंद (19) एम्स की मेडिकल कॉलेज की छठवीं मंजिल से कूद गया। छात्र के खून से लथपथ शरीर को देख आस-पास मौजूद स्टाफ, चिकित्सक, मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस साथी छात्रों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के एमबीबीएस छात्र ने मेडिकल कॉलेज की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आनन-फानन छात्र को ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Accident: बदरीनाथ जा रही 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस दीवार से टकराई, चालक बेहोश, डरे सहमे घायलों को निकाला

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार को राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी एमबीबीएस रजत मुंद (19) एम्स की मेडिकल कालेज की छठवीं मंजिल से कूद गया। छात्र के खून से लथपथ शरीर को देख आस-पास मौजूद स्टाफ, चिकित्सक, मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर तुरंत चौकी पुलिस भी पहुंच गई। छात्र को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में पहुंचने से पहले ही छात्र दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना की जानकारी जुटा रही है। वहीं साथी छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें