फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्यास से पहले संपत्ति दान: शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन का बड़ा फैसला, तीन दिन लखनऊ में रहकर करेंगे ब्योरा तैयार

Sat, 28 May 2022 03:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

धर्मसंसद में अमर्यादित भाषण के मामले में जेल भेजे गए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी सुप्रीम कोर्ट से अंतरित जमानत मिलने के बाद अब संन्यास लेने की तैयारियों में जुटे हैं।संन्यास लेने से पहले अब शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने उन्हें परिजनों से मुलाकात करने के लिए लखनऊ भेजा है। 
विज्ञापन
जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी संन्यास लेने से पहले अपनी संपत्ति परिजनों एवं साधु-संतों को दान करने की तैयारी में हैं। वह परिवार से मिलने के लिए लखनऊ गए हैं।

विज्ञापन


वह वहां पर अपनी संपत्ति का ब्योरा भी तैयार करेंगे।  उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 नवंबर तक हुई धर्मसंसद में अमर्यादित भाषण के मामले में जेल भेजे गए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी सुप्रीम कोर्ट से अंतरित जमानत मिलने के बाद अब संन्यास लेने की तैयारियों में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें...AIIMS Rishikesh:  एमबीबीएस के छात्र ने छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


संन्यास को लेकर वह कई संतों से भी मुलाकात कर चुके हैं। संन्यास लेने से पहले अब शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने उन्हें परिजनों से मुलाकात करने के लिए लखनऊ भेजा है। बताया जाता है कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी आगामी दो से तीन दिनों तक लखनऊ में ही रहेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें