फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई बाइक, एमबीए के छात्र की मौत

Sun, 10 Jun 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नावली के पास बाइक पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एमबीए के छात्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहे थे। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा रविवार दोपहर 12 बजे हुआ। अल्मोड़ा के मोहल्ला दुगालखोला निवासी योगेश दुर्गापाल (22) पुत्र दिनेश दुर्गापाल और जय दुर्गापाल (18) पुत्र दिनेश दुर्गापाल बाइक (यूके 07डीबी 5001) से अल्मोड़ा जा रहे थे। नावली के पास पहुंचने पर बाइक असंतुलित होकर पहाड़ी से जा टकराई।

बाइक के गिरने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी खैरना पहुंचाया। जहां योगेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जय को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। परिजनों के आग्रह पर पोस्टमार्टम कराए बिना शव सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, योगेश देहरादून से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह आजकल छुट्टियों पर घर आया था। योगेश दो बहनों का अकेला भाई था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय जय के माता-पिता दुगालखोला में चल रही भागवत कथा में मौजूद थे। सूचना मिलते ही वे दुर्घटना स्थल की ओर रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें