उन्होंने बताया कि रुड़की में कार्यक्रम स्थल का चयन अभी नहीं हुआ है। एक दो दिन में रैली का स्थान फाइनल कर दिया जाएगा। रुद्रपुर में भी रैली की जगह की तलाश की जा रही है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत बसपा प्रदेश की चार सीटों हरिद्धार, टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी उतारेगी जबकि पौड़ी सीट सपा को दी गई है। लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए बसपा में बैठकों का दौर चल रहा है। प्रदेश पदाधिकारियों की मांग पर मायावती ने दो रैलियां करने क लिए हरी झंडी दे दी है।