फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी पीएम बने तो होंगे गुजरात जैसे दंगे'

Sun, 04 May 2014 09:22 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के रुड़की में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज (शुक्रवार) लीथो प्रेस ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो पूरे देश में गुजरात जैसे सांप्रदायिक दंगे होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सांप्रदायिक व्यक्ति हैं और ऐसा व्यक्ति देश के लिए खतरनाक है।

मायावती ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने मुख्यमंत्री काल में एक प्रदेश नहीं संभाल सका वह देश क्या संभालेगा।

मुसलमान बंटे तो जीत जाएगी बीजेपी

मायावती ने रुड़की क्षेत्र में मुसलमान मतदाताओं से एकजुट होकर वोट देने को कहा। कहा क‌ि जरूरत है कि मुसलमान वोट कहीं विभाजित न हो। बसपा को मुसलमानों की एकमात्र हितैषी पार्टी बताया।

मायावती ने कहा क‌ि इस समय जरूरत है क‌ि मुसलमान समुदाय अपना वोट बिखरने न दें। अगर मुसलमान वोट अलग-अलग जगह पड़े तो इसका फायदा बीजेपी को होगा और बीजेपी जीतेगी।

उन्होंने कहा क‌ि हमें किसी भी तरह सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकना है। कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी के बहाने देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर रही है।

...तो सरकार से वापस लेंगे समर्थन

मायावती ने उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को दलित उत्पीड़न पर चेतावनी दी। बसपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि प्रदेश में दलित समाज के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर उन्होंने दलित हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

मायावती ने कहा क‌ि अगर दलित समाज का शोषण नहीं रुका तो बसपा प्रदेश सरकार से समर्थन वापस ले लेगी।

आफत भरे होंगे अगले तीन दिन

आने वाले तीन दिन लोगों के लिए यातायात व्यवस्था के लिए आफत भरे होंगे। तीन दिन के लिए शहर में भारी वाहनों के घुसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। रैली को लेकर पुलिस ने वीआईपी मार्ग पर पांच प्वाइंट बनाए हैं।

इन प्वाइंटों से काफिला निकलने पर वाहनों को थाम लिया जाएगा। यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

शुक्रवार से बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा होगी। इसके अगले दिन भाजपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उसके अगले दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जनसभा है।

तीन लगातार होने वाली जनसभाओं को देखते हुए पुलिस के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चुनौती है। जिसे देखते पुलिस ने तीन दिन के लिए शहर में भारी वाहनों के घुसने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है।

भारी वाहनों को शहर से पहले ही रोक दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक 12 बजे दोपहर मायावती हेलीकॉप्टर से नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी। यहां से वह वाया कार लिथोप्रेस ग्राउंड जनसभा स्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इन जगहों पर थामा जाएगा ट्रैफिक

मायावती के काफिले के लिए बनाए गए वीआईपी मार्ग पर पांच प्वाइंट बनाए गए हैं। जिनमें नेहरू स्टेडियम, दुर्गा चौक, बीएसएम चौक, आजाद नगर चौक और कचहरी तिराहा शामिल हैं।

इन सभी प्वाइंटों पर मायावती की फ्लीट गुजरने से 10 मिनट पहले और 10 मिनट बाद वाहनों को थाम दिया जाएगा। वीआईपी काफिला निकलने के बाद फिर वाहनों को निकाला जाएगा।

हालांकि पुलिस अधिकारी शनिवार को होने वाली नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर ट्रैफिक प्लान की नई व्यवस्था लागू करने की बात कह रहे हैं। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि रैली को लेकर ट्रैफिक में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

मायावती की जनसभा को लेकर शहर में वीआईपी मार्ग के लिए पांच प्वाइंट बनाए गए हैं। इन मार्गों से होकर गुजरने वाले वाहनों को मायावती की फ्लीट के समय रोका जाएगा।

जिसमें नेहरू स्टेडियम, दुर्गा चौक, बीएसएम चौक, आजादनगर चौक, कहचरी तिराहा शामिल है। इन जगहों पर वाहनों को रोका जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें