फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बारिश-बर्फबारी ने लील ली 9 जिंदगियां, किसी के यहां होनी थी शादी तो कोई लौट रहा था घर

Tue, 22 Jan 2019 03:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
accident
विज्ञापन

गढ़वाल में मंगलवार को हुए चार सड़क हादसों में मां-बेटे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन दुर्घटनाओं की वजह बारिश और बर्फबारी रही है।चमोली जिले के घाट ब्लाक के अंतर्गत घाट-चरबंग मार्ग पर डोनाचाड़ा में एक मैक्स सड़क पर जमी बर्फ में रपटकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में बंगाली गांव निवासी राजेंद्र सिंह (47) पुत्र गबर सिंह और उनके छोटे भाई गोपाल सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी (42) की मौत हो गई, जबकि हरपाल सिंह (24) घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

वाहन राजेंद्र सिंह स्वयं चला रहे थे। वह अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। देवाल ब्लाक क्षेत्र में बर्फबारी के चलते एक जिप्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में वाहन में सवार वाण गांव निवासी पुष्कर राम (35) पुत्र रामलाल की मौत हो गई। तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आई।

टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में आगराखाल की तरफ जा रही कार के सड़क पर रपटकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से जयलाल (45) पुत्र विस्सू निवासी आगर और सुरेशचंद्र रमोला (45) पुत्र प्रेम सिंह निवासी करमोली की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन

इसी जिले में बौराड़ी मार्ग पर आईटीआई के समीप एक कार दुर्घटना में कार चालक पंकज कुमार (34) पुत्र हीरा लाल निवासी नई टिहरी पोस्टआफिस कालोनी की मौत हो गई। कार बैक करते वक्त यह हादसा हुआ। देवप्रयाग क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी से तीन किमी पहले डंपर के ऊपर पत्थर गिरने से चालक बदर सिंह (35) पुत्र लाल सिंह रायवाला की मौत हो गई। 

उत्तरकाशी जिले में मनेरा बाइपास रोड पर कंसैण गांव के निकट हुए कार हादसे में साल्ड गांव निवासी संग्रह अमीन रणवीर सिंह राणा (48) और उनकी माता विक्रमा देवी (75) पत्नी गजे सिंह राणा की मौत हो गई। संग्राम सिंह और उनकी माता कार से देहरादून से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें