फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ीः गहरी खाई में पलटी मैक्स, छह घायल

Thu, 22 Jan 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमकेश्वर, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी के लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में छह लोग सवार थे। हादसे का कारण अचानक स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के भंडारी बाग, देहरादून से एक मैक्स वाहन सवारियां लेकर पोखाल, पौड़ी गढ़वाल जा रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन ऋषिकेश से 40 किमी आगे मागथा के पास बेकाबू होकर करीब 30 फुट गहरी खाई में जा गिरा। मैक्स के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाला और 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां पाएं, घायलों की पूरी जानकारी

घायलों में प्रकाश चंद्र थपलियाल (38) पुत्र स्व. पीएल थपलियाल निवासी 32/3 सालावाला, दून उनकी पत्नी आभा देवी (32) और नौ वर्षीय पुत्र प्रियांशु, सुंदर लाल (50)  पुत्र रामलाल निवासी ग्राम अराड़ी, पौड़ी, सुमित कुमार (22) पुत्र रतन दास निवासी ग्राम कांडी, यमकेश्वर और चालक राजकुमार (28) पुत्र जगदीश रावत निवासी जैल गांव, दुगड्डा को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम यमकेश्वर दिनेश प्रताप सिंह और लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।

शुक्र है जान बच गई
मैक्स वाहन में सवार प्रकाश चंद्र थपलियाल ने बताया कि वह परिवार के साथ मांडलू गांव भतीजे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। वाहन की गति नियंत्रित थी। वाहन जैसे ही गहरी खाई में गिरा परखच्चे उड़ गए। मंजर देख रूह कांप उठी, लगा अब नहीं बचेंगे। लेकिन, शुक्र है जान बच गई।

रोते बिलखते रहे परिजन
हादसे की खबर सुनते ही घायलों के स्थानीय परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे। हाथ, पांव और सिर में चोट देखकर बिलख पड़े। लोगों ने किसी तरह ढांढस देकर उन्हें शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें