फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: मैक्स खाई में गिरी, सात घायल

Wed, 17 Jun 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर से लीती लौट रही एक मैक्स जीप भराड़ी-शामा लीती मार्ग के झोपड़ा गांव के पास असंतुलित होकर नीचे की सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में मैक्स में सवार सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

मैक्स जीप (यूके 02 टीए 0740) मंगलवार अपराह्न तीन बजे जिला मुख्यालय से लीती गांव जा रही थी। भराड़ी-शामा लीती मार्ग के किलोमीटर 41 के पास मैक्स असंतुलित होकर करीब 50 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में मैक्स मालिक और लीती निवासी हयात सिंह, भवरी रुड़की निवासी किमू प्राइमरी स्कूल के शिक्षक रमेश कुमार, मोहल्ला पुरानी तहसील सिविल हॉस्पिटल रुड़की हाल निवासी शिक्षिका प्राइमरी स्कूल शामा पन्याली मीनाक्षी, शामा निवासी माधो सिंह, लीती निवासी खष्टी देवी, लोकपाल सिंह और बसंती देवी घायल हो गए।

वहीं, हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश शाही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, अवकाश प्राप्त शिक्षक विशन गिरी गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रणजीत सिंह धर्मशक्तू, तनुज तिरुवा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को रेफर कर दिया गया। इधर, विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने स्वास्थ्य कर्मियों को घायलों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। एसआई चंचल सिंह ने मौका मुआयना किया। वहीं, एसडीएम केएस टोलिया, तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया, नायब तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


एंबुलेंस न होने से हुई दिक्कत
इस क्षेत्र की एंबुलेंस कांडा भेजने से क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है। एंबुलेंस न होने के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर भेजने में खासी देरी हुई। बाद में घायलों को डॉ. रणजीत धर्मशक्तू आदि लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को हायर सेंटर बागेश्वर ले जाया गया। क्षेत्रीय लोगों ने शासन, स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें