सोमवार को भी रुद्रप्रयाग के बसुकेदार तहसील के तहत विनोवाधार-स्यूंर मोटर मार्ग पर यूटीलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
दुर्घटना में घायल
मुकेश लाल (27) पुत्र भागरथ लाल, जसदेई (27) पत्नी हर्ष लाल, नीमा देवी (28) पत्नी शिबू लाल, सरस्वती देवी (43) पत्नी रूपचंद लाल, सुरजी देवी (35) पत्नी वीरू लाल, मनोज लाल (32) पुत्र दयालू लाल, गेंदा देवी (50) पत्नी छोटा लाल, महेश लाल (22) पुत्र छोटा लाल, राधा देवी (35) पत्नी राकेश लाल, श्याम लाल (70), दर्शनी देवी (50) पत्नी जितारू लाल, अवतारू लाल (70), दीपक लाल (12) पुत्र सुरेश लाल, सज्जन दास (35) पुत्र बीरमदास, जगमोहन (37) पुत्र मंगल दास, बीरमदास (70)।