दो दिन पहले आमरण अनशन कर रही साध्वी पद्मावती की तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया था। तब से मातृसदन का प्रकरण काफी चर्चा में है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि अब शासन और सरकार के स्तर से ऐसे प्रयास किए जाएंगे। जिससे साध्वी और आत्मबोधानंद का आमरण अनशन समाप्त कराया जा सके।
लेकिन बुधवार की शाम अचानक पुलिस प्रशासन की ओर से मातृसदन के प्रमुख स्वामी शिवानंद सरस्वती की सुरक्षा में लगाए गए दोनों पुलिसकर्मी वापस बुला लिए गए। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि यह सामान्य प्रक्रिया है। एसएसपी को केवल 15 दिनों के लिए गनर उपलब्ध कराने और 15 दिन के लिए दोबारा नवीनीकरण करने का ही अधिकार है।
बुधवार को जब समीक्षा की गई तब पाया गया कि यह अवधि पूरी हो गई है, इसलिए सुरक्षाकर्मी वापस बुलाए गए हैं। अब अगर मातृसदन को सुरक्षाकर्मी चाहिए तो शासन स्तर पर आवेदन करना होगा। शासन की ओर से अगर आदेश मिलता है तो दोबारा सुरक्षा मुहैया करा दी जाएगी।